
केशकाल/महफूज़ अली–केशकाल शहर में सुबह 8:00 बजे से मेगा जाम की स्थिति बनी हुई है। केशकाल घाट से लेकर शहर के बीचो-बीच लगभग 5 किलोमीटर, छोटी एवं बड़ी गाड़ियों का काफिला रोड के आजू-बाजू फंसा पड़ा है इस बीच रायपुर से जगदलपुर एवं जगदलपुर से रायपुर की ओर जाने वाले यात्री परेशान दिख रहे हैं पुलिस प्रशासन जाम को खुलवाने में मशक्कत कर रहा है लेकिन समाचार लिखे जाने तक 12:30 बजे तक जाम नहीं खुल पाया है गाड़ियों के पहिए रुक-रुक कर चल रहे हैं अगर आप नेशनल हाईवे 30 से होते हुए जगदलपुर से रायपुर की ओर या फिर रायपुर से जगदलपुर की ओर केशकाल शहर से गुजर रहे हैं तो हो जाएं सावधान।


