चांद नजर आया,कल होगी ईद

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में चांद दिखने की तस्दीक हो गई है।ऐसे में कल प्रदेश में ईद मनाई जाएगी।

मुस्लिम समाज रमजान के पूरे माह रोज़े रखने के बाद इस दिन का बेसब्री से इंतजार करता है।शव्वाल का चांद दिखने के अगले दिन ईद मनाई जाती है जिसमें सभी घरों में मीठी सेवई बनती है और खुशी का इजहार किया जाता है।

देश के अलग हिस्सों में भी चांद दिखाई देने से समूचे भारत में ईद का जश्न है।

Leave a Comment

और पढ़ें