
महफूज़ अली/केशकाल–कोंडागांव जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मांझी आठगांव के पास छोटेराजपुर के तीन युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।तीनों युवक एक ही गांव छोटराजपुर के निवासी थे। जिनमें से दो युवक इकलौते पुत्र थे मृत्यु की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया, यह घटना कल नेशनल हाईवे 30 में फरसगांव एवं केशकाल के बीच मांझीआठ गांव के समीप हुई थी। आज पोस्टमार्टम के बाद जिला अस्पताल कोंडागांव से तीनों मृतकों के शव को अलग-अलग वाहनों से ग्रह ग्राम छोटराजपुर लाया गया जहां ग्रामीण एवं नेताओं ने मृतक युवकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हीरा सिंह नेताम,पूर्व सरपंच सचिव प्रदेश कांग्रेस ,,योगेश पांडेय पंच बदराजपुर,जनपद सदस्य सलाम,सरपंच मंडोकीखरगांव सरपंच , छोटराजपुर सरपंच सुबोध मंडावी, राय सिंग सलाम,योगेश पांडेय,महेश नेताम सरपंच, साजन मरकाम उपसरपंच छोटराजपुर,एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण अंतिम संस्कार में शामिल हुए।



