
केशकाल/महफूज़ अली–केशकाल एसडीएम श्री अंकित चौहान ने आने वाले दिनों में होने जा रहे त्योहारों एवं केशकाल वार्षिक देव मेला को देखते हुए कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी केशकाल कार्यालय में शांति समिति की बैठक आयोजित की। इस बैठक में एसडीएम केशकाल के साथ एसडीओपी केशकाल श्री अरुण नेताम, तहसीलदार श्री विजय मिश्रा नगर पंचायत सीएमओ नामेश कावडे,थाना निरीक्षक श्री ज्ञानेंद्र चौहान,नगर पंचायत अध्यक्ष बिहारीलाल सॉरी,उपाध्यक्ष भूपेश सिन्हा नगर पंचायत केशकाल के पार्षद पत्रकार साथी एवं समाज के प्रमुख उपस्थित रहे ।बैठक में आगामी पर्व एवं स्थानीय वार्षिक मेला के आयोजन के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।ईद,नवरात्रि,वार्षिक मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए sdm केशकाल ने विभाग प्रमुखों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं समाज से आए हुए लोगों एवं वरिष्ठ नागरिकों के सुझाव को सुना।एवं आम जनता से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुरोध किया।

