*भक्त माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे विधायक*

केशकाल।कल मंगलवार को केशकाल के मंगल भवन में साहू समाज द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती का आयोजन किया जाएगा।जिसके लिए सारी तैयारी पूर्ण हो चुकी है।
साहू समाज का वार्षिक सम्मेलन भी इसके साथ होगा जिसमें केशकाल,फ़रसगांव तहसील के समाज के लोग सम्मिलित होंगे।जहां समाज के उत्थान में कार्य कर रहे एवं समाज के गौरव को बढ़ाने में अपना योगदान देने वाले सदस्यों का सम्मान किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ शासन ने भक्त माता कर्मा जयंती पर सामान्य अवकाश घोषित किया है।इस सम्मेलन में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा।जयंती को हर्ष उल्लास के साथ मनाने के लिए शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।चौक चौराहे को फ्लेक्स से सजाया गया है।
इस अवसर में विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष बिहारीलाल शोरी भी उपस्थित रहेंगे।

