
केशकाल/महफूज़ अली–बडेराजपुर में शुक्रवार को अचानक मौसम बिगड़ने एवं बारिश होने से गाज गिरने की घटना हुई।जिसमें अपने निवास में फोन पर लगभग शाम 7बजे बात कर रहे बड़ेराजपुर के युवा आनंद नेवरा पिता रमेश नेवरा बिजली की चमक गाज गिरने से अचानक मूर्छित हो गए।जिन्हें तत्काल कोंडागांव हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।यह सूचना मिलते ही बड़ेराजपुर में मातम छा गया। बड़ेराजपुर में अक्सर बारिश के मौसम या बेसमय मौसम बिगड़ने से अक्सर गाज गिरने की खबर मिलती रहती है। पूर्व में भी बड़ेराजपुर में गाज गिरने से कई दुर्घटनाएं होती रही है।इस बार आकस्मिक गाज गिरने से बड़ेराजपुर के युवा साथी आनंद नेवरा की मृत्यु से ग्राम में शोक का माहौल है।मृतक के पार्थिव शरीर को आज शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद कोंडागांव से गृह ग्राम बड़ेराजपुर लाया जाएगा जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


