पूर्व विधायक संतराम नेताम अड़ेगा के शादी समारोह में पहुंचे।नगर पंचायत केशकाल के निर्दलीय अध्यक्ष बिहारी लाल शोरी भी दिखे साथ।

केशकाल/महफूज़ अली–केशकाल विधानसभा के पूर्व विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम अपने पूर्व निज सहायक अमरनाथ राणा के भतीजे शुभम राणा की शादी में नवदंपति को आशीर्वाद देने पहुंचे।अड़ेगा में हुए इस शादी समारोह में संतराम नेताम के साथ केशकाल नगर पंचायत के नवनिर्वाचित निर्दलीय अध्यक्ष श्री बिहारी लाल शोरी भी साथ दिखे संतराम नेताम के साथ शादी समारोह के मंच पर केशकाल के नवनिर्वाचित पार्षद यासीन मेमन, पंकज नाग,केशकाल के अपना बाजार के ओनर मनोज तातेड ,नितेश अग्निहोत्री रामदेव मॉल के को ओनर नंदू राठी नरेंद्र जैन, कांग्रेस पार्टी के निष्कासित पूर्व जिला अध्यक्ष खिलेश्वर शोरी, आसिफ उस्मान,रितेश पटेल एवं अन्य नेता साथ में नजर आए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में, पूर्व विधायक संतराम नेताम काफी सक्रिय नजर आए और उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र की अधिकतर सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों को विजय दिलाई है। कोंडागांव जिले के क्रमांक 4 जिला पंचायत सदस्य में पूर्व सरपंच संघ के अध्यक्ष हीरालाल नेताम ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में काफी अंतर से जीत दर्ज की है, जिन्हें संत राम नेताम के काफी करीबी माना जाता है। विधानसभा चुनाव के बाद पूर्व विधायक संतराम नेताम विधानसभा क्षेत्र में बहुत कम देखे गए, लेकिन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उनकी सक्रियता से उनके चाहने वालों एवं विधानसभा क्षेत्र के पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी जोश एवं उत्साह दिखा।

Leave a Comment

और पढ़ें