
केशकाल/ महफूज अली– केशकाल से विश्रामपुरी होते हुए बसकोट से कोंडागांव तक जाने वाली सड़क का अब जीर्णोद्धार होने कि आस लोगों में जगी है। बजट सत्र में विधानसभा प्रश्नकाल के दौरान केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने केशकाल से बांसकोट सड़क को अति महत्वपूर्ण सड़क बताते हुए उसके जीर्णोद्धार की मांग की थी जवाब में पीडब्ल्यूडी मंत्री एवं राज्य के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने केशकाल से बांसकोट तक 39 किलोमीटर सड़क के जीर्णोद्धार का आश्वासन विधानसभा के पटल पर दिया है। विधायक केशकाल ने भारत माला प्रोजेक्ट से जुड़ने वाली सड़क एवं उड़ीसा राज्य को जोड़ने वाली सड़क होने के करण एवं केशकाल घाट के सुदृणी करण के दौरान बाईपास का सारा लोड झेल चुकी केशकाल से विश्रामपुरी सड़क जो कि अब खस्ताहाल हालत में है गांव के लोग धूल एवं वातावरण प्रदूषण से प्रभावित हो रहे हैं जिस पर विधायक नीलकंठ टेकाम ने प्रमुखता से बात विधानसभा के पटल पर रखी थी अब उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने उक्त रोड के जीर्णोद्धार के लिए नवीन स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया है लोगों में विधायक नीलकंठ टेकाम के द्वारा केशकाल से विश्रामपुरी सड़क के सुधार के मुद्दे को विधानसभा में उठाने पर विधानसभा क्षेत्र की जनता में हर्ष व्याप्त है।

