केशकाल/महफूज़ अली–कोंडागांव जिले के ग्राम बड़ेराजपुर में 31 दिसंबर एवं 1 जनवरी को दो दिवसीय मानस गान एवं सत्संग का आयोजन साहेब रोड लाइंस के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर साहेब रोडलाइंस के मलिक मनीष सेठिया एवं राधे पांडे व ग्राम वासियों के द्वारा प्रसिद्ध मानस गान मंडलियों को बुलाकर मानस गान का आयोजन कराया जाएगा ।बड़ेराजपुर के दो दिवसीय मानस गान एवं सत्संग में शामिल होने वाली छत्तीसगढ़ प्रदेश की प्रसिद्ध मंडलियों में रामेश्वर मानस परिवार सेमहरतला राजिम जिला गरियाबंद, ममतामई मानस मंडली अरौध जिला धमतरी, आदर्श स्वर्ग स्वर संगम जिला बालोद, राधेश्याम मानस परिवार रायपुर,मोर मयारू मानस मंडली गुदगुदा जिला धमतरी, माधुरी मानस परिवार पोटियाडीही जिला धमतरी, शिव शंकर मानस परिवार चिकलड़ीचिखलाडीही जिला कोंडागांव, जय गोपाल मानस परिवार प्रमुख रूप से शामिल होकर भाग लेंगे ।वहीं मंच संचालन प्रसिद्ध मंच संचालक मोतीराम राठौर एवं राजेश गंधर्व के द्वारा किया जाएगा साहिब रोड लाइंस एवं बड़ेराजपुर आयोजन समिति ने उक्त मानस गान में क्षेत्र वासियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।


