
केशकाल/महफूज़ अली–कोंडागांव जिले में ओबीसी आरक्षण को लेकर आज ओबीसी मंच ने कोंडागांव जिला बंद का आह्वान किया था। जिसे बड़ेराजपुर के व्यापारियों ने समर्थन देते हुए अपनी दुकान स्वस्फूर्त बंद कर दी, एवं सोमवार को लगने वाला ब्लॉक का प्रमुख बाजार बड़ेराजापुर बाजार भी पूर्णतः बंद हो गया है। व्यापारी जिन्हें बंद की सूचना नहीं मिल पाई थी वह अपना सामान लेकर बड़ेराजपुर बाजार स्थल तक पहुंचे लेकिन बाजार बंद की स्थिति को देखते हुए उन्होंने स्वत वापस जाने का फैसला लिया।बंद को बड़ेराजपुर में पूर्णतः समर्थन मिल रहा है।


