
केशकाल/महफूज़ अली–भारतवर्ष की प्रसिद्ध 12 मोड़ो वाली केशकाल घाट पिछले 10नवंबर से, निर्माण कार्य के चलते प्रशासन के आदेश के बाद भारी वाहनों एवं बसों के लिए बंद कर दी गई थी पूर्व में एसडीएम केशकाल ने 15 दिनों के लिए केशकाल घाट को भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया था। समय सीमा पर कार्य पूर्ण न होने के कारण समय सीमा बढ़ाकर उसे आगे कर दिया गया, प्रशासनिक आदेश के अनुसार केशकाल घाट 25 दिसंबर तक के लिए भारी वाहनों एवं बसों के लिए प्रतिबंधित कर दी गई थी, आज 25 दिसंबर पूर्ण हो चुका है लेकिन शासन का कोई नया आदेश अभी तक जारी नहीं हुआ है ट्रक मालिकों एवं बस मालिकों ने केशकाल घाट में जल्द आवागमन के लिए चालू करने की बात प्रशासन से कही थी,लेकिन आज दिनांक तक प्रशासन की तरफ से कोई नया आदेश जारी नहीं हुआ है।
फिलहाल घाट के पांच मोड़ों पर कंक्रीटकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। लेकिन जगह-जगह पर डामरीकरण का कार्य अभी भी शेष है, ठेकेदार ने शुरुआत में तो कार्य बड़ी रफ्तार से आगे बढ़ाया लेकिन जैसे-जैसे समय बड़ा ठेकेदार के कार्य करने की रफ्तार धीमी होती गई जिसके चलते आज तक केशकाल घाट में डामरीकरण का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है ।
बस मालिकों ने भी प्रशासन से मांग की थी कि 25 दिसंबर तक बसों के लिए केशकाल घाट को चालू कर दिया जाए लेकिन फिलहाल केशकाल घाट में निर्माण की स्थिति को देखकर ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है कि 26 दिसंबर से केशकाल घाट भारी वाहनों एवं बसों के लिए चालू नहीं हो पाएगी ।
विश्वस्त्र सूत्रों से जानकारी मिल रही थी कि 26 दिसंबर से छोटी कारों एवं बसों के लिए केशकाल घाट चालू कर दी जाएगी एवं भारी वाहनों को अगले कुछ दिनों और इंतजार करना पड़ेगा अब फिलहाल प्रशासन के आदेश का इंतजार कर रहे हैं कि घाट से आवागमन कब चालू होगा ।
नेशनल हाईवे विभाग के अधिकारी केशकाल घाट निर्माण की शुरुआत में लगातार मॉनिटरिंग करते देखे गए, लेकिन जैसे-जैसा समय आगे बढ़ा नेशनल हाईवे विभाग की अधिकारी भी केशकाल घाट में दिखना कम हो गए अब लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है कि नेशनल हाईवे विभाग को जल्द से जल्द ठेकेदार के माध्यम से निर्माण कार्य पूर्ण करना चाहिए ताकि बसों का आवागमन चालू हो सके और राहगीरों को होने वाली समस्या से समाधान मिल सके।



