
केशकाल/महफूज़ अली–केशकाल एस डी एम ने घाट को लेकर नयाआदेश जारी किया है। पूर्व में केशकाल घाट 25 दिसंबर तक के लिए भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया गया था। समय सीमा पर केशकाल घाट का निर्माण मरम्मत पूर्ण न होने के कारण केशकाल एसडीएम श्री अंकित चौहान ने 2 जनवरी 2025 तक के लिए भारी वाहनों एवं बसों के लिए केशकाल घाट को प्रतिबंधित कर दिया है।
जगदलपुर से रायपुर की ओर चलने वाली बसों के मालिकों ने केशकाल घाट में चलने वाले निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार को लेकर आक्रोश जारी किया था। कंक्रीट कारण का कार्य पूर्ण होने एवं डामरीकरण का कार्य 95% पूर्ण होने की बात कहते हुए पांच प्रतिशत बच्चे हुए सामरीकरण कार्य को पूर्ण करने के लिए एवं कंक्तिकरण के क्यूरिंग के लिए 2 जनवरी 2025 तक के लिए केशकाल घाट को एवं बसों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।


