विधायक नीलकंठ टेकाम के नेतृत्व में सुशासन दिवस पर पंचवटी से निमदरहा मिडवे तक हुई सदभावना मैराथन दौड़ सैकड़ों प्रतिभागियों ने लिया भाग ।

केशकाल/महफूज़ अली–भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न छत्तीसगढ़ के निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस के अवसर पर 25 दिसंबर को सद्भावना दिवस के दिन केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के नेतृत्व में केशकाल के पंचवटी से नीमदरहा मिडवे खालेमूरवेंड तक सदभावना मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस मैराथन दौड़ में विधानसभा क्षेत्र एवं अन्य जिलों से सैकड़ो प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया विधायक ने भी सद्भावना दिवस के अवसर पर प्रतिभागियों के साथ अपने कार्यकर्ताओं के साथ दौड़ लगाई

केशकाल अनुविभाग के अधिकारियों ने भी विधायक केशकाल के साथ इस सद्भावना मैराथन दौड़ में भाग लिया। मैराथन दौड़ में पुरुष वर्ग में सर्वप्रथम संजय कोर्राम चिखलपुटी कोंडागांव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं रतिराम मांडवी कानागांव केशकाल ने द्वितीय स्थान हासिल किया, एवं कलजूग मरकाम दाडिया कोंडागांव तृतीय स्थान पर रहे, वहीं महिला वर्ग में ईशा रानी सिन्हा जगदलपुर प्रथम स्थान प्राप्त की, रामशिला मरकाम खल्लारी विश्रामपुरी द्वितीय स्थान पर रही, एवं रामेश्वरी मरकाम खल्लारी विश्रामपुरी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

पुरुष वर्ग में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 5100 द्वितीय को 3100 रुपए तृतीया को ₹2100 वही महिला वर्ग में प्रथम आने वाली ईशा रानी सिन्हा को 3100 रुपये द्वितीय रामशिला मरकाम को ₹2100 एवं तृतीय स्थान पर रही रामेश्वरी मरकाम को ₹1100 का पुरस्कार विधायक केशकाल नीलकंठ काम के द्वारा प्रदान किया गया इस कार्यक्रम में विधायक नीलकंठ टेकाम के साथ नवनिर्वाचित केशकाल मंडल अध्यक्ष लंबोदर सलाम युवा नेता जनपद सदस्य वीरेंद्र बघेल नवदीप सोनी, राजकिशोर राठी, भूपेश चंद्राकर,दुर्गेश कौशिक, नगर पंचायत फारसगांव के अध्यक्ष देवलाल दुग्गा, आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य मनोज डडसेना, सुरडोगर ग्राम पंचायत की पूर्व सरपंच कमला नेताम, भाजपा पार्षद गीता देवी,पार्षद भूपेश सिन्हा एवं महिला मोर्चा भाजपा से श्रीमती सिन्हा जी उपस्थित रही वहीं प्रशासनिक अमला भी इस पूरे मैराथन दौड़ में काफी सक्रिय नजर आया केशकाल एसडीओपी श्री भूपत सिंह धनेश्री केशकाल पुलिस निरीक्षक विकास बघेल अनुभागीय अधिकारी केशकाल श्री अंकित चौहान परियोजना अधिकारी केशकाल सीएमओ नगर पंचायत केशकाल सुश्री हंसा ठाकुर एवं अन्य प्रशासनिक अमला भी इस सदभावना मैराथन दौड़ में शामिल रहे दौड़ के पश्चात विधायक ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र विचित्र किया एवं नाश्ते की व्यवस्था भी की गई ।सुशासन दिवस के अवसर पर मैराथन दौड़ समाप्त होने के बाद डीजे के धुन पर युवाओं ने काफी उमंग एवं उत्साह दिखा एवं डीजे की धुन पर लोगों ने खूब नाच खूब नाचा ।

सद्भावना मैराथन दौड़ के पश्चात सुशासन दिवस के अवसर पर विधायक नीलकंठ टेकाम ने अपने उद्बोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने भारतीय जनता पार्टी को एक नई दिशा दी छत्तीसगढ़ के निर्माता भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ही है ।वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत भी उन्होंने ही इस देश में की जिससे आज गरीबों को पक्का घर मिल रहा है वहीं प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत पूरे देश में पक्की सड़कों का जाल फैलाने का काम भी अटल बिहारी वाजपेई ने किया यही कारण है कि अटल बिहारी वाजपेई को भारत रत्न दिया गया एवं युगों युगों तक अटल बिहारी वाजपेई लोगों के दिलों में रहेंगे एवं अमर रहेंगे।

सुशासन दिवस के अवसर पर आज दोपहर 2:00 बजे विधायक नीलकंठ टेकाम केशकाल के नवीन बस स्टैंड में अटल सदन का भूमि पूजन करेंगे वही बीजेपी कार्यालय का भूमि पूजन भी आज नीलकंठ काम के द्वारा किया जाएगा ।रात्रि में बस स्टैंड केशकाल में अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें