केशकाल में छठ पूजा धूमधाम से मनाया गया, विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम ने छठ पूजा की दी बधाई।

केशकाल/ महफूज अली– केशकाल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ पूजा बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है। नगर पंचायत केशकाल ने तालाबों में छठ पूजा को लेकर विशेष तैयारी पूर्व से ही कर रखी है ,लाइट की व्यवस्था तालाब में गुब्बारों की व्यवस्था, टेंट की व्यवस्था नगर पंचायत की तरफ से की गई है पुलिस प्रशासन भी छठ पूजा को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से मुस्तैद है ,सुरडोंगर के राजा तालाब में आज बड़ी संख्या में लोगों ने छठ मैया की पूजा की, छठ पूजा मुख्यता संतान की कामना और लंबी उम्र के लिए की जाती है छठ मैया सूर्य देव की बहन है और छठ पूजा के दिन इन दोनों ही की पूजा की जाती है छठ पूजा चार दिनों तक चलने वाला पर्व है जिसमें महिलाएं सात्विक भोजन करती हैं पहले दिन खरना ,दूसरे दिन खरना ,तीसरे दिन सूर्य संध्या पर आराधना और चौथे दिन उगते सूर्य को आराध्य दिया जाता है प्रमुखता छठ पूजा बिहार एवं उत्तर प्रदेश में प्रमुख रूप से मनाया जाता है और केशकाल नगर क्षेत्र में भी बिहार एवं उत्तर प्रदेश के राज्यों से आने वाले लोगों की संख्या लगातार बड़ी है इससे केशकाल में भी छठ पूजा की रौनक देखने को मिलती है इस वर्ष भी सैकड़ो की संख्या में लोग राजा तालाब सुरडोगर में उपस्थित होकर छठ मैया की पूजा अर्चना की ।

विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम ने छठ पूजा के पूर्व तालाबों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया था। सुबह की सैर के दौरान विधायक ने स्वच्छता दीदियों के साथ मिलकर तालाबों की साफ सफाई भी की थी उनके साथ नगर पंचायत केशकाल की सीएमओ हंस ठाकुर भी मौजूद रही थी।

Leave a Comment