
केशकाल/ महफूज अली –केशकाल घाट पिछले कुछ वर्षों से छत्तीसगढ़ प्रदेश में सबसे बड़ी समस्या के रूप में सामने आया है नेशनल हाईवे 30 जो रायपुर को बस्तर होते हुए वालटियर पोर्ट को जोड़ता है। आए दिन केशकाल घाट में लगने वाले जाम के कारण राहगीर एवं माल वाहक गाड़ियां जाम में फंस जाती हैं पिछले वर्षों में कई बार रुक-रुक कर मरम्मत कार्य करवाया जाता रहा है लेकिन उससे स्थाई समाधान नहीं निकल पाया।
नेशनल हाईवे विभाग ने अब केशकाल घाट में कांक्रीटीकरण करने का निर्णय लिया है जिसके लिए टेंडर लगाया गया था एवं टेंडर भी पास हो चुका है ठेकेदार ने कंक्रीट करने के लिए केशकाल घाट से गुजरने वाली छोटी एवं बड़ी वाहनों को बंद करने की मांग की थी जिस पर नेशनल हाईवे विभाग ने अनुविभागीय अधिकारी केशकाल को पत्र लिखकर अवगत कराया था अब केशकाल एसडीएम श्री अंकित चौहान ने आदेश जारी कर 10 नवंबर से 25 नवंबर तक 15 दिनों के लिए केशकाल घाट से गुजरने वाली सभी प्रकार की छोटी एवं बड़ी वाहनों पर रोक लगा दी है। अगले 15 दिनों तक केशकाल घाट में युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य किया जावेगा ।
मरम्मत कार्य के दौरान जगदलपुर से रायपुर की ओर जाने वाली छोटी वाहनों एवं कारों के लिए केशकाल से 5 किलोमीटर पहले बटराली से गढ़धनोरा होते हुए घांट के नीचे मुरनार नेशनल हाईवे पर जाने की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है वही बड़ी माल वाहक वाहनों के लिए केशकाल से बोराई नगरी दुकली कुरूद नेशनल हाईवे पर निकलने की व्यवस्था की गई है ।
रायपुर से जगदलपुर की ओर जाने वाली छोटी वाहनों के लिए कांकेर से दुधावा बासनवाहीव होते हुए विश्रामपुरी केशकाल नेशनल हाईवे पर निकलने की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है वहीं भारी माल वाहक वाहनों के लिए धमतरी नगरी सिहावा बुराई कौन्दकेरा नाका होते हुए विश्रामपुरी केशकाल नेशनल हाईवे पर निकलने की व्यवस्था की गई है जगदलपुर से राजनांदगांव और महाराष्ट्र को जाने वाली माल वाहक वाहनों के लिए कोंडागांव से नारायणपुर अंतागढ़ भानु प्रतापपुर दल्ली राजहरा होते हुए राजनांदगांव निकालने की व्यवस्था की गई है।
देखिए आदेश–


