
केशकाल /महफूज़ अली –छत्तीसगढ़ के साय सरकार ने नगर पालिका, नगर निगम, एवं नगर पंचायत में सीधे महापौर एवं अध्यक्ष के पद का चुनाव कराने का निर्णय लिया है। पूर्व की कांग्रेस की सरकार ने नगर पंचायत एवं नगर पालिका नगर निगम में अध्यक्ष एवं महापौर के चुनाव सीधे जनता के द्वारा के फैसले को बदलते हुए पार्षदों के द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष एवं महापौर चयन का संशोधन पारित किया था । साय सरकार ने पूर्व की कांग्रेस सरकार के फैसले को बदलते हुए नगर पालिका निगम अधिनियम में संशोधन करते हुए सीधे नगर पंचायत अध्यक्ष एवं नगर पालिका, नगर निगम, महापौर एवं अध्यक्ष का चुनाव जनता के द्वारा करने का निर्णय लिया है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने डर के कारण नया संशोधन पारित कर पार्षदों के द्वारा अध्यक्ष एवं महापौर का चुनाव करने का फैसला किया था लेकिन हमने उस फैसले को बदलते हुए नगर पालिका निगम अधिनियम में संशोधन करते हुए सीधे जनता के द्वारा अध्यक्ष एवं महापौर का चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है अब जनता सीधे अपने अध्यक्ष या महापौर का चुनाव कर पाएगी साथ ही नगर पालिका निगम अधिनियम में संशोधन करते हुए किसी कारणवश अगर समय अवधि में नगर पंचायत नगर पालिका एवं नगर निगम के चुनाव समय पर नहीं होते हैं तो 6 माह के अतिरिक्त समय का प्रावधान इस संशोधन में रखा गया है
कोंडागांव जिले में नगर पालिका एवं फारसगांव,केशकाल के नगर पंचायत में अध्यक्ष पद का चुनाव अब सीधे जनता के द्वारा किया जाएगा इससे पूर्व में नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष का चुनाव पार्षदों के द्वारा किया गया था इस बार के चुनाव में अब जनता सीधे अपने अध्यक्ष का चयन कर पाएगी
राजनीतिक पार्टियों अब अध्यक्ष पद के लिए एवं महापौर पद के लिए अपने प्रत्याशियों को उम्मीदवार बना पाएगी।

