शिक्षाकर्मी संवर्ग के दिवंगत शिक्षक कर्मचारियों के परिवारों को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति साय सरकार को केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने दिया धन्यवाद

केशकाल । महफूज अली –साय सरकार को केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने दिया धन्यवाद !

विष्णुदेव साय कैबिनेट ने दिवंगत शिक्षाकर्मी पंचायत संवर्ग के परिजनों को अनुकंपा हेतु पात्र व्यक्ति को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
इसके तहत ऐसे शिक्षक पंचायत संवर्ग के कर्मचारी जिनकी मृत्यु सेवा काल में हो गई थी और जिनके आश्रित नियमानुसार अनुकंपा हेतु पात्र हैं, उन्हें छत्तीसगढ़ शिक्षक पंचायत संवर्ग नियम 2018 के आधार पर पात्रता की हिसाब से अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी ।ऐसी स्थिति में स्कूल शिक्षा विभाग के पदपूर्ति के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को पद प्रदान करने के पूर्व के आदेश को भी शिथिल करने का निर्णय लिया गया है ,ताकि दिवंगत के पात्र आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जा सके ।
बता दें कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार में शिक्षा कर्मी संघ ने आंदोलन कर दिवंगत शिक्षकों के पात्र परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग की थी। पूर्व की सरकार ने शिक्षा कर्मी की मांगों को नजरअंदाज किया था।मोदी की संवेदनशील सरकार ने मोदी की गारंटी के तहत अपने घोषणापत्र में आश्वासन दिया था कि दिवंगत शिक्षा कर्मी के परिवारों का अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी।
विष्णु देव साय सरकार ने अपने वादे को निभाते हुए शिक्षा कर्मियों की बहूप्रतिक्षित मांग अनुकंपा नियुक्ति को बहाल करने का निर्णय कैबिनेट में पारित किया है ।
शिक्षाकर्मी संवर्ग से जुड़े सभी संघों में उत्साह का माहौल है। वहीं केशकाल के विधायक नीलकंठ टेकाम ने साय सरकार को धन्यवाद प्रेषित किया है।
विधायक ने आगे कहा कि विष्णु के सुशासन और मोदी की गारंटी में पूरी जवाबदारी से छत्तीसगढ़ सरकार जनहित में अपना काम कर रही है।
छत्तीसगढ़ के लोगों के विकास के लिए साय सरकार प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment

और पढ़ें