
केशकाल/mahfuz ali– विधायक नीलकंठ टेकाम अपने आवास पर प्रतिदिन लोगों की समस्याओं को सुन उसका निराकरण करने लगातार अधिकारी एवं सरकार से पत्राचार कर रहे हैं ग्राम वासियों ने मांग की थी कि सीखा गांव बनिया गांव एवं कानगांव, सिकागांव,बनियागांव फ़रसगांव ब्लॉक के भानपुरी ग्राम में धान खरीदी केंद्र खोला जाए जिस पर विधायक केशकाल ने कलेक्टर कोंडागांव को पत्र लिखकर नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने की अनुशंसा की थी जिस पर कोंडागांव कलेक्टर ने सहायक पंजीयन सहकारी संस्थाएं जिला कोंडागांव के माध्यम से परीक्षण करवाया परीक्षण उपरांत केशकाल विधानसभा की चार ग्रामों में नवीन धान खरीदी केंद्र खोला गया है जिसमें केशकाल ब्लॉक के ग्राम सिकागांव, कानागांव बनियागांव, एवं फ़रसगांव ब्लॉक के भानपुरी में नवीन धान खरीदी केंद्र खोला जाएगा वहीं कोंडागांव जिले में कुल सात धान खरीदी केंद्र नवीन खोले जाने हैं जिसमें माकड़ी ब्लॉक के धारली एवं ग्राम हरीगांव एवं कोंडागांव ब्लॉक के ग्राम छलका में नवीन धान खरीदी केंद्र खोला जाना है ।
केशकाल विधायक के द्वारा नवीन धान खरीदी केंद्र खोले जाने पर ग्राम वासियों ने विधायक केशकाल को धन्यवाद ज्ञापित किया है।


