
केशकाल विधानसभा के बांसकोट,जमगांव,बहीगांव में 74 लाख की लागत का बनेगा महतारी सदन।
महफूज़ अली/कोंडागांव–केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम महिला समूह को लेकर पूर्व में जब कोंडागांव के कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे काफी योजनाएं चालू की थी महिलाओं के उत्थान के लिए उन्होंने काफी प्रयास किए थे उनके कार्यकाल में महिलाओं एवं महिला स्व सहायता समूहों को काफी लाभ भी मिला था ।विधान सभा चुनाव के दौरान भी विधायक ने महिला स्व सहायता समूहों के लिए बहुत वादे भी किए थे जिससे महिलाओं एवं स्व सहायता समूहों का भरपूर साथ विधायक नीलकंठ टेकाम को मिला था।विधायक ने वादा किया था की महिलाओं वा स्व सहायता समूहों की महिलाओं के लिए प्रत्येक जनपद एवं पंचायत में अलग से बैठने के लिए भवन का निर्माण किया जाएगा।
विधायक में केशकाल विधानसभा के लिए महतारी भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था ।विधायक की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय ने केशकाल विधानसभा में तीन अलग अलग पंचायतों के लिए महतारी सदन योजना के तहत महतारी भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी है कुल 74लाख की लागत से केशकाल विधानसभा के ग्राम बांस्कोट,जामगाव,एवम बहीगांव में 24.70लाख की लागत का जल्द ही महतारी सदन का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
विधायक केशकाल के इस पहल से महिलाओं(महिला स्व सहायता समूहों)में काफी उत्साह दिख रहा है।



