केशकाल/महफूज़ अली–

केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम विधानसभा क्षेत्र केशकाल में लगातार प्रतिदिन सघन जनसंपर्क कर लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं, आज दिनांक 23/9/ 2014 दिन सोमवार को सुबह से ही विधायक जनसंपर्क में दिखे सुबह विधायक कार्यालय में आए हुए छेत्र वासियों एवं कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनकर उसके निराकरण के लिए संबंधित को आदेशित करते दिखे विधायक निवास से निकलकर विधायक सुरडोंगर हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंच कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दिशा निर्देश पर मोबाइल थिएटर के माध्यम से बच्चों को सौर मंडल एवं ग्रहों के साथ सौर मंडल में किस प्रकार की चुनौतियां अब तक आई उसके बारे में बच्चों को बताया गया उस कार्यक्रम में विधायक शामिल रहे विधायक ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में सौर मंडल एवं ग्रहों के प्रति जिज्ञासा बढ़ेगी एवं वैज्ञानिक सोच विकसित होगी, उसके बाद विधायक कोसमी में सरस्वती साइकल योजना के तहत 9 वी क्लास की छात्राओं को साइकिल वितरण कर शिक्षा के महत्व के बारे में बच्चों को अवगत कराया, तत्पश्चात कोसमी के सप्ताहिक बाजार पहुंचकर विधायक ने भारतीय जनता पार्टी के चल रहे सदस्यता महापर्व में लोगों को सदस्यता दिलाई एवं भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति एवं योजनाओं से अवगत कराया कोसमी सप्ताहिक बाजार के बाद विधायक पेंड्रावन पहुंचकर 400000 रुपय की लागत से बनने वाले शेड निर्माण का भूमि पूजन किया भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद पेंड्रावान में चल रहे ठाकुर जोहरनी के कार्यक्रम में विधायक शामिल हुए इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक सेवक राम राम नेताम, किसान मोर्चा के अध्यक्ष अंजोरी नेताम, अनीता नेताम महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेश पांडे बीजेपी नेता, मंडल महामंत्री रविंद्र पांडेय, दुखारम मरकाम,हिरामन नेताम,पुष्प चांदेकर,लखन लाल, मन्ना राम मरकाम,तारा चंद सेठिया एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्राम वासी शामिल रहे
विधायक प्रतिदिन अपने विधानसभा क्षेत्र में सघन दौरा कर ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं वही बीजेपी की सदस्यता महापर्व के अवसर पर ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को बीजेपी पार्टी के साथ जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं ।






