
केशकाल/ महफूज अली –कोंडागांव जिले के विकासखंड केशकाल अंतर्गत ग्राम पंचायत डोहलापारा में आज जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम ने स्व सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनने वाले ₹500000 की लागत के सेड निर्माण का भूमि पूजन किया वहीं ग्राम पंचायत डोहलापारा के 15 हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टा वितरित किया वही तोषकापाल के सात हितग्राहियों को भी जिला पंचायत अध्यक्ष के हाथों वन अधिकार पट्टा दिया गया जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा की ग्राम सभा में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण सरकार के द्वारा दिया गया है इसका लाभ उठाएं एवं शिक्षा के महत्व के बारे में आए हुए लोगों को उन्होंने बताया कार्यक्रम में सरपंच ग्राम पंचायत डोहलापाराओमप्रकाश मरकाम खिलेश्वर शोरी अध्यक्ष किसान कांग्रेस कोंडागांव एवं उमेश मंडावी सरपंच ग्राम पंचायत उपस्थित रहे।


