केशकाल अड़ेंगा में केंवट निषाद भवन का लोकार्पण जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम ने किया ।

केशकाल अड़ेंगा में केंवट निषाद भवन का लोकार्पण जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मात्लाम ने किया ।
केशकाल/महफूज़ अली– वर्षों पुरानी मांग केंवट निषाद भवन की अब पूरी हो चुकी है कोंडागांव जिला पंचायत के अध्यक्ष देवचंद मातलाम ने आज अड़ेंगा पहुंचकर केंवट समाज भवन का लोकार्पण किया इस कार्यक्रम में सारिदा नाग सरपंच अड़ेगा अखिलेश्वर शोरी जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस कोंडागांव प्रेम सागर नाग रामू निषाद अध्यक्ष केशकाल सदानंद केवट संरक्षक रति निषाद नारायण निषाद दिनेश निषाद जय सिंह ठाकुर पूर्व सरपंच एवं प्रेमराज उपसरपंच उपस्थित रहे ।
देवचंद मातलाम जी ने अपने उद्बोधन में बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक और जिला पंचायत से जारी योजनाओं के बारे में बताया एवं प्रमुख योजनाओं से आए हुए लोगों को अवगत कराया केवट समाज के अध्यक्ष ने देवचंद मातलाम के प्रति आभार जताया एवं केंवट निषाद समाज के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें