
केशकाल के लोगों को मिलेगी सुविधा,कांकेर में खुला पासपोर्ट ऑफिस
उड़ान हुई आसान_कल उद्घाटन समारोह,शाकिर अली बने पहले आवेदक।
केशकाल/महफूज़ अली –पिछले कई सालों से बस्तर निवासियों को पासपोर्ट बनाने के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जाना पड़ता था जहां कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता था ।बस्तर संभाग में अलग पासपोर्ट ऑफिस की मांग पिछले कई वर्षों से की जा रही थी ।
सांसद कांकेर भोजराज नाग के पत्र के बाद कांकेर पासपोर्ट ऑफिस खोलने का फैसला लिया और यह ऑफिस 19 सितंबर 2024 से अस्तित्व में आ गया है।
कांकेर पासपोर्ट ऑफिस में पासपोर्ट के लिए पहले आवेदन करने वाले व्यक्ति सैयद शाकिर अली केशकाल निवासी बने। कल 20 सितंबर 2024 को सांसद कांकेर भोजराज नाग के हाथों पहले फाइल शाकिर अली को सौंपी जाएगी। पासपोर्ट बनवाने के लिए पासपोर्ट सेवा पोर्टल में जाकर ऑनलाइन आवेदन में ₹1500 की फीस जमा कर आप पासपोर्ट बनवा सकते हैं।कांकेर में पासपोर्ट ऑफिस नया बस स्टैंड के पास कलेक्टोरेट कार्यालय के परिसर में स्थित है।

