कल खुलेगा बस्तर का प्रसिद्ध माता लिंगेश्वरी मंदिर का प्रवेश द्वार। निःसंतान जोड़ों की मनोकाना के साथ अभी से भिड़ जुटना प्रारंभ।

केशकाल/महफूज़ अली–छत्तीसगढ़ के बस्तर में फरसगांव आलोर में स्थित प्रसिद्ध हो रहे माता लिंगेश्वरी का प्रवेश द्वार साल में एक बार श्रद्धालुओं के लिए खुलता है। हर साल लगातार श्रद्धालुओं की खास कर निः संतान जोड़ें संतान की मनोकामना के साथ भीड़ बढ़ती जा रही है ।

प्रत्येक वर्ष हजारों की संख्या में लोग साल में एक बार खुलने वाले लिंगेश्वरि माता के दरबार में दर्शन करने जुटते है ।दर्शन करने छत्तीसगढ़ के बाहर के प्रदेशों से भी लोग आते है। आलोर में स्थित पहाड़ों के बीच में माता लिंगेश्वर के दर्शन के लिए प्रदेश के कई वी वी आई पी लोग भी आते है।इस बार भी माता लिंगेश्वरी के दरबार में लगने वाले मेले के लिए शासन ने तैयारी कर रखी है।

कल खुलने वाले माता लिंगेश्वरी के दर्शन के लिए मन्नत के साथ निः संतान जोड़ें आज से ही जुटना शुरू हो गए है।भीड़ को देखते हुए शासन प्रशासन ने मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है।

Leave a Comment

और पढ़ें