हाईस्कूल हायर सेकेंडरी मे भी मध्याह्न भोजन प्रारंभ हो या विद्यालय समय 10.30 से 4.30 बजे हो ——–केशकाल। सन 2018 के विद्यालय संचालन आदेश से 10 से 4 बजे विद्यालय जब लगता है ..तो 10 बजे से प्रार्थना होती और 10.15 से अध्यापन कार्य होता था। फिर सरकार भी नही बदली और उसी सरकार ने 9.45 बजे से प्रार्थना करने का आदेश जारी किया। चूंकि पालको व संगठनो की ओर से इस समय सारणी पर जो परेशानी हो रही है .उसका मुख्य कारण है. कि 9.45 को जब प्रार्थना हो तो सभी बच्चे कई दिनो तक घर से जब 9 बजे निकलते है.. तो घर पर खाना नही बना होता है. और वे भूखे पेट 15 मिनट प्रार्थना मे खड़े होते है. तो कुछ बच्चे चक्कर खाकर बेहोश भी होते है. ऐसे बच्चो को प्राथमिक व माध्यमिक शाला मे मध्याह्न भोजन प्रतिदिन मिलता है ..परन्तु हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी मे मध्याह्न भोजन नही होने से उक्त बच्चे को घर वापस भेजने के सिवाय कोई रास्ता नही बचता है। इस लिए या तो हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी का समय 10.30 से 4.30 रखा जाए । नही तो दोनो ही स्तर के विद्यालय मे भी मध्याह्न भोजन प्रारंभ कर दिया जावे।। इसी कड़ी मे मेरी छत्तीसगढ शासन से अपील है ..कि भले ही वह प्रार्थना का समय 15 मिनट की अवधि कम न करे लेकिन वर्तमान मे 10 बजे से प्रार्थना प्रारंभ हो तो बच्चे 9.30 बजे अपने घर से भोजन कर आ सकते है। सर्व विदित हो कि 10 से 4 बजे मे जो पीरियड 45 मिनट का समय रखा है .उसे आप यदि 40 मिनट करेंगे . तो भी अध्यापन हो सकता है .और नही तो एक बार जिस समय सारिणी का पालन आजादी के बाद इस देश के माननीय प्रधान मंत्री जी व प्रदेश के मुख्य मंत्री जी ने किया है ..वही 10.30 से 4.30 बजे प्रारंभ किया जावे .और जब 10.30 से 10.45 प्रार्थना हो भी जावे तो 10.45 से 4.30 तक अध्यापन मे कोई परेशानी नही होगी। साथियो एक ओर शिक्षा मे गुणवत्ता विकास की बात सरकार कर रही है.. और छत्तीसगढ बनने के तुरन्त बाद 5 वी व 8 वी बोर्ड समाप्त कर प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय के बच्चो का पढाई का स्तर गिरा चुकी है , अब 2025 से नयी शिक्षा नीति मे केवल 12 वी बोर्ड होगा ..तो कोई बच्चा पहली से 11 वी तक नियमित न विद्यालय आएगा न लगन से पढाई करेगा। सीधे 12 वी मे 33 प्रतिशत अंक से उतीर्ण हो गया भी तो .कौन सी नौकरी मिलेगी केवल वह अपना दस्तखत करना जाएगा। अतः अभी वक्त है. कि शिक्षा नीति को पूर्ण तया न लागू करे। व छत्तीसगढ प्रदेश मे एक ही समय 10.30 से 4.30 विद्यालय संचालित हो।

Leave a Comment

और पढ़ें