
- महफूज़ अली /केशकाल –केशकाल के नवीन बस स्टैंड में भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा स्तरीय मतदाता आभार सम्मेलन का आयोजन रखा गया था ।जिसमें विधानसभा क्षेत्र केशकाल से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं मतदाता शामिल हुए इस कार्यक्रम में विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया ,एवं कहा कि दो इंजन की सरकार बन चुकी है अब तीसरे और चौथे इंजन की सरकार भी बनानी है। उन्होंने अभी से कार्यकर्ताओं को सक्रिय हो जाने की सलाह दी, भोजराज नाग सांसद लोकसभा कांकेर ने लोकसभा चुनाव में विजयी बनाने के लिए मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया एवं शासन की योजनाएं को अंतिम स्तर तक पहुंचाने के लिए आगामी आने वाले ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, एवं जिला पंचायत के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने पर जोर दिया। उन्होंने नरेंद्र मोदी जी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने को ऐतिहासिक बताया जवाहरलाल नेहरू के बाद देश में दूसरे ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो तीसरी बार देश की कमान संभाल रहे हैं, उन्होंने छत्तीसगढ़ में 18 लाख हितग्राहियों को इंदिरा आवास योजना का लाभ भारतीय जनता पार्टी की सरकार नरेंद्र मोदी के द्वारा दिए जाने की बात कही एवं केशकाल विधानसभा क्षेत्र से आए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया भारतीय जनता पार्टी के कोंडागांव जिला अध्यक्ष दीपक अरोड़ा ने भी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे प्रमुख रूप से पूर्व विधायक सेवक राम नेताम, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र नेताम पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह बदेस ,जिला महामंत्री तरुनसाना, आकाश मेहता विधानसभा क्षेत्र के समस्त मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री संगीता पोयम नवदीप सोनी भूपेश चंद्राकर उपस्थित रहे।

