महफूज़ अली/केशकाल–केशकाल बीएमओ डॉक्टर अमृतलाल की विभाग के कर्मचारियों द्वारा की जा रही शिकायत लगातार न्यूज सीजी 24 के माध्यम से उठाई जा रही थी। कर्मचारियों के हड़ताल के दिन मैन गेट पर ताला लगने की शिकायत हो या फिर हॉस्पिटल में पानी की किल्लत के चलते मरीज की मौत का मामला हो न्यूज सीजी 24 ने इस मुद्दे को लगातार उठाया है,डॉक्टर अमृत लाल से जुड़े एक पत्र के वायरल होने के बाद प्रशासन की छवि भी धूमिल हुई थी अब आचार संहिता के ठीक पहले केशकाल के बीएमओ डॉक्टर अमृतलाल को जिला चिकित्सालय वापस बुलाकर केशकाल में पदस्थ वरिष्ठ डॉक्टर डीके बिसेन को पुनः केशकाल बीएमओ बना दिया गया है केशकाल नगर वासी डॉक्टर डीके बिसेन को बीएमओ बनाने की लगातार मांग करते रहे हैं, अब बीएमओ बनने के बाद पूरे केशकाल नगर में हर्ष का माहौल है।


