छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में होंगे चुनाव बस्तर में 19 तो कांकेर लोकसभा में 26 अप्रैल को होगा मतदान । देखे कहां कब होगा मतदान ।

महफूज़ अली/केशकाल–केंद्रीय चुनाव आयोग ने 18वीं लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी है 16 मार्च को पूरे देश में लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है पूरे देश में इस बार सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे छत्तीसगढ़ प्रदेश की 11 सीटों के चुनाव तीन चरणों में संपन्न होंगे बस्तर में सर्वप्रथम 19 अप्रैल को मतदान होगा वही कांकेर लोकसभा के लिए 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे कांकेर लोकसभा के साथ ही राजनांदगांव एवं महासमुंद की लोकसभा के लिए भी 26 अप्रैल को मतदान होगा बाकी बची सात सीटों के लिए जिसमें रायपुर बिलासपुर जांजगीर चांपा कोरिया कोरबा रायगढ़ एवं दुर्ग लोकसभा के लिए 7 मई को मत डाले जाएंगे भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ से अपने सभी 11 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है वहीं कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ छह उम्मीदवार ही मैदान में उतरे हैं बाकी के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा अभी बाकी है प्रथम चरण में होने वाले बस्तर लोकसभा चुनाव के लिए भी भारतीय जनता पार्टी ने जहां महेश कश्यप को मैदान में उतारा है तो कांग्रेस पार्टी की तरफ से प्रत्याशी आना अभी बाकी है वहीं दूसरे चरण में कांकेर लोकसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जहां भोजराज नाग को  टिकट दिया है तो कांग्रेस पार्टी की तरफ से उम्मीदवार अभी तय नहीं किया गया है राजनांदगांव एवं महासमुंद के लिए दोनों ही पार्टियों ने अपने उम्मीदवार तय कर दिए हैं राजनांदगांव लोकसभा से कांग्रेस पार्टी से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मैदान में हैं तो वहीं लोकसभा महासमुंद से पूर्व सरकार में गृह मंत्री रहे ताम्रध्वज साहू को मैदान में उतर गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें