महफूज़ अली/केशकाल–कबीर पंथ की गुरु माता मनीषा देवी साहिबा का प्रथम बस्तर संभाग आगमन कोंडागांव जिला के अंतर्गत ग्राम गादीरास में हुआ।जिनको अगुवाई कबीर पंथ के भक्त जनों ने की केशकाल से बाइक रैली के साथ गुरुमाता का स्वागत किया गया, गदीराष में आधा किलो मीटर कलस यात्रा, डी जे, मांदरी नाचा, राउत नाचा के साथ मंच तक सत्यानाम धुन के साथ गुरू माता का स्वागत किया गया गया। ध्वजा रोहण के बाद माता जी मंच में भक्तजनों को भेट बंदगी दर्शन दिए ।उसके बाद गादीरास गांव के भक्तों के घर घर में जाकर दर्शन दिए तत्पश्चात माता जी हल्बा पारा, विश्रामपुरी, पेंड्रावन, लिहागांव , परोंड ,सलना खजरावांड फिर बड़ेराजपुर माता जी का कबीर आश्रम के रात्रि विश्राम रहेगा फिर 18,19,20 मार्च के आस पास के सभी गांव में भ्रमण करेंगे । सालेभाट गरावंडी सिकगांव, बहीगांव, बोरंड, सोनाबेड़ा, बरकई फुफगांव,और चिमड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे यहां कार्यक्रम 3 दिवसीय रहेगा।गुरुमाता मनीषा देवी के कोंडागांव जिले में प्रथम आगमन से पूरे क्षेत्र के कबीरपंथ से जुड़े लोगों भक्तो में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।



