
केशकाल महफूज़ अली– देश में 18वीं लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही समूचे देश में शनिवार शाम से आदर्श अचार संहिता लागू हो गई है। वहीं शाम कोंडागांव कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए जिले में धारा 144 भी लागू कर दिया है। श्री मान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री वाय अक्षय कुमार (IPS) के निर्देशानुसार एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में केशकाल अनुविभाग में भी अचार संहिता व धारा 144 का सही ढंग से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केशकाल एसडीएम अंकित चौहान, एसडीओपी भूपत सिंह व थाना प्रभारी केशकाल निरी. सौरभ उपाध्याय, थाना प्रभारी विश्रामपुरी उपनिरी संजय वट्टी, चौकी प्रभारी बांसकोट उपनिरी विनोद नेताम ने पुलिस की टीम के साथ शनिवार शाम नगर में फ्लैग मार्च निकाला।
केशकाल थाना परिसर से शुरू हुआ यह फ्लैग मार्च मुख्य मार्ग से होकर विश्रामपुरी चौक जिसके पश्चात विश्रामपुर और चौकी बांसकोट के इलाको से होता हुआ वापस थाना केशकाल परिसर के समक्ष समाप्त हुआ। इस दौरान पुलिस ने आम जनता से आदर्श आचार संहिता एवं धारा 144 के नियमों का पालन करते हुए क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया।


