महेंद्र नेताम के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए कांग्रेसी*

केशकाल।शेख मकबूल की रिपोर्ट।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा- जनपद अध्यक्ष -महेंद्र नेताम के नेतृत्व मे केशकाल विधानसभा के निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं युवा कांग्रेस के साथियों के साथ राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर के उदयपुर ब्लॉक में शामिल हुए।केशकाल विधानसभा से लगभग 1500 कांग्रेसी राहुल गांधी से मिलने पहुंचे ।राहुल गांधी के साथ यात्रा में जुड़ने पर उत्साहित नजर आए ।इस यात्रा का जगह जगह स्वागत किया जा रहा है।राहुल गांधी के साथ जनसैलाब उमड़ रहा है।कांग्रेसी भी इस पल को संजोए आत्मविश्वास से भरे आगामी लोकसभा की तैयारी में एकजुटता का परिचय देते कांग्रेस को जीत दिलाने की तैयारी में लग जाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर नाग,जनपद सदस्य -सतीश नाग, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष -संजय मरकाम, उपाध्यक्ष पप्पू मंडावी ने उदयपुर से अम्बिकापुर तक यात्रा में शामिल रहे। ज्ञात हो कि मणिपुर से निकली न्याय यात्रा का ३१ वा दिन तथा छत्तीसगढ़ मे चौथा दिन है।

Leave a Comment

और पढ़ें