यातायात के नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ केशकाल पुलिस ने की चालानी कार्यवाही

नरेश पाण्डे /केशकाल:- कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार (भा.पु.से) के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दौलतराम पोर्ते एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री भूपत सिंह के मार्गदर्शन में केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत दादरगढ़ में थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने मोबाइल चेकपोस्ट लगाकर यातायात के नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की है। इस दौरान पुलिस ने तीव्र गति, ओवरटेकिंग, बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट समेत अन्य प्रकार से यातायात के नियमों का उलंघन करने वाले 9 वाहन चालकों से 4,500 रुपए का चालान वसूला है। साथ ही उन्हें यातायात के नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें