बच्चों ने देखा परीक्षा पे चर्चा का लाइव प्रसारण

बच्चों ने देखा परीक्षा पे चर्चा का लाइव प्रसारण
प्रधानमंत्री ने बताए तनावमुक्त परीक्षा की सफलता के सूत्र
केशकाल। सोमवार को विकासखंड केशकाल अंतर्गत सभी माध्यमिक , हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों में कक्षा 6से 12वी के बच्चों ने परीक्षा पे चर्चा प्रधानमंत्री के साथदेखा।
जिसके लिए शालाओं में पहले से तैयारी की गई थी।दूरदर्शन में प्रसारित यह कार्यक्रम सुबह 11 से शुरू हुआ,जिसमे सभी शालाओ में तथा विकासखंड स्तरीय आयोजन रखा गया।इस कार्यक्रम में विधायक,जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक, पत्रकारों को आमंत्रित किया गया था।जिनकी उपस्थिति में बच्चों ने शिक्षकों के साथ प्रोग्राम देखा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों को गौर से सुना।
प्रधानमंत्री ने बच्चों को परीक्षा को लेकर तनावमुक्त अध्ययन करने को प्रेरित किया।
इसी तारतम्य में संकुल कोहकामेटा में भी प्रोजेक्टर से इस कार्यक्रम को दिखाया गया। जिसे बच्चों समेत 166लोगों ने देखा। वहीं सरस्वती शिशु मंदिर डीहिपारा में भी इसका आयोजन हुआ।
इस अवसर में विकासखंड शिक्षा अधिकारी सीएल मंडावी,बीआरसी प्रकाश साहू,सभी शालाओं के प्राचार्य ,संकुल समन्वयक,अतिथिगण,एवम शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें