

केशकाल। समग्र शिक्षा केशकाल के अंतर्गत संकुल कोहकामेटा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज सुबह 8 बजे संकुल प्राचार्य शोभाराम सिन्हा ने तिरंगा फहराया।और बच्चों तथा पालकों व ग्रामीणों को शुभकामना दी।
संकुल अंतर्गत सभी प्राथमिक ,मध्यमिक और हाई स्कूल में ध्वजारोहण किया गया। सुबह से स्कूल पहुंचे बच्चों में देशभक्ति की भावना से लबरेज नज़र आए।झंडा रोहण के बाद प्रभात फेरी निकाल कर देशभक्ति नारा लगाते हुए बच्चे गांव का भ्रमण किए।
ग्राम पंचायत कोहकमेटा में सरपंच रामेश्वरी नाग ने ध्वजारोहण किया ।इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों द्वारा दिया जा रहा है, जहां ग्रामीण उपस्थित है।





