जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा हुई संपादित

मकबूल कसाब/केशकाल–जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा हुई संपादित
केशकाल। शनिवार को जिला कोंडागांव अंतर्गत सभी विकासखंड में जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छठवीं की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई इसके अंतर्गत केशकाल विकासखंड में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मध्यम स्कूल केशकाल में 384 बच्चे कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल केशकाल में 288 और गिरिदीप इंग्लिश मीडियम स्कूल केशकाल में 452 बच्चे प्रविष्ट हुए थे जिसमें क्रमशः 326 ,249 और 373 बच्चे कुल 84.34%विद्यार्थी इस परीक्षा में सम्मिलित हुए।समय से पालक व शिक्षक प्रतिभागी बच्चो को लेकर परीक्षा केंद्र पहुंच गए थे,परीक्षा उपरांत सरल प्रश्नों को हल कर बच्चे खुश दिखाई दिए।
कोंडागांव से तीनों केंद्र में ऑब्जर्वर नियुक्त किए थे। उड़नदस्ता टीम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी सी एल मंडावी,तहसीलदार आशुतोष शर्मा ,बीआरसी प्रकाश साहू,कोशिल्या माला व्यख्याता ,रामगोपाल ठाकुर प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल सुरडोंगर, सैय्यद शोएब अली संकुल समन्वयक थे। जो लगातार सभी केंद्र में निरीक्षण कर परीक्षा का सफल संचालन किया।
सभी केंद्रों में बच्चों के लिए पेयजल,प्रकाश ,शौचालय एवम सुविधा जनक कक्ष की व्यवस्था रही। कहीं कोई नकल प्रकरण प्राप्त नहीं हुआ।

Leave a Comment