खेल प्रतियोगिता से बढ़ती है सामाजिक समरसता__नीलकंठ टेकाम

केशकाल। कुएं मारी में पहली बार सम्पन्न हुए विकासखंड स्तरीय खेल के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने बच्चों के बीच जाकर उनका उत्साह वर्धन किया।
बच्चों के अलावा ग्रामीण भी अपने लोकप्रिय विधायक अपने बीच पाकर खुश हुए।
श्री नीलकंठ टेकाम ने कहा कि बच्चों के खेल प्रतियोगिता से दूर दराज गांवों से आए लोगों में सामाजिक समरसता का प्रसार होता है।जो हमारी एकता का परिचायक है।
बच्चें खेलों के नियम से अनुशासन सीखते है और यह समय जीवन भर यादगार रहता है। विशिष्ट अतिथि सांसद मोहन मंडावी ने कहा कि आज खेल का जीवन मे महत्वपूर्ण स्थान है हमे अपने अध्यापन के साथ खेल को भी जीवन मे अपनाना होगा। दूरस्थ अंचल मे हो रहे इस आयोजन से बच्चो को इस पर्यटक स्थल की जानकारी मिली और अब यहा 250 बच्चो के आवासीय विद्यालय की स्थापना की जावेगी। हमे शासन की योजनानुसार सारे विकास के कार्य करने है।
कुएं मारी के लोगों में भी पहली बार हो रहे इस आयोजन से प्रफुल्लित नज़र आए।
शिक्षा विभाग केशकाल के बैनर तले हुए इस आयोजन में 18 संकुल जोन 14 हाई स्कूल 7 हायर सेकेंडरी के कुल 2383 बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
खेलों में खो खो,कबड्डी,वालीबाल,गोला फेक,100मीटर रेस, लंबीकूद लेखन,चित्रकला,सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रतियोगिता हुई।
जिसमें प्राथमिक बालक वर्ग में 100 रेस प्रथम कोहकामेटा संकुल,द्वितीय सिंगनपुर संकुल,आलू दौड़ में प्रथम सिकागांव दूसरा स्थान मस्सूकोकोडा संकुल रहा। लंबीकूद में कोहकामेटा,द्वितीय खालेमुरवेंड, खो खो में प्रथम कोहकामेटा संकुल द्वितीय बड़ेखोली रहा,कबड्डी में विजेता कोहकामेटा उप विजेता सिंगनपुर संकुल रहा। लेखन में प्रथम सिकागांव द्वितीय अरंडी संकुल तथा सामान्य ज्ञान में संकुल खाले मुरवेंड दूसरे पर सिंगनपुर।तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम बावनीमारी संकुल दूसरे स्थान पर संकुल केंद्र केशकाल और तीसरे स्थान पर संकुल केंद्र कोहकामेटा रहा।
इसी प्रकार प्राथमिक बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रथम बड़े खौली और द्वितीय बेड़मा सुरीली कुर्सी में प्रथम पिपरा द्वितीय सुरडोंगर, लंबी कूद में संकुल बड़े खोली प्रथम और दूसरे स्थान पर ईरा गांव रहा, खो खो में विजेता भार्रीपारा संकुल , ईरा गांव उपविजेता रहा तथा कबड्डी में विजेता संकुल भर्री पारा उपविजेता
पिपरा रहा। 16अंक पाकर
प्राथमिक वर्ग में चैंपियन संकुल केंद्र कोहकामेटा घोषित किया गया।
माध्यमिक वर्ग बालक में 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान संकुल केंद्र केशकाल और द्वितीय स्थान पर संकुल बिंझे, 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर बिंझे द्वितीय स्थान पर भार्रीपारा रहा। लंबी कूद में प्रथम भार्रीपारा द्वितीय केशकाल रहा। खो खो में विजेता मसुकोकोडा और उप विजेता बेड़मा संकुल रहा। कबड्डी में विजेता धनोरा उप विजेता बिन्झे रहा । वॉलीबॉल में केसकाल विजेता उप विजेता ईरा गांव रहे । लेखन में प्रथम पीयूष धनोरा द्वितीय शालिनी केशकाल रहे । सामान्य ज्ञान में प्रथम यशस्वी, सुनैना कोहकामेटा ,द्वितीय अंकित व अर्चना रहे। वहीं बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में केशकाल प्रथम और खालेमुरवेन्ड द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। 200 मीटर दौड़ में केशकाल प्रथम और धनोरा द्वितीय स्थान पर रहा। लंबी कूद में बनिया गांव संकुल पहले स्थान पर और खालेमुरवेन्ड संकुल दूसरे स्थान‌ पर रहा। खो-खो में विजेता धनोरा संकुल और उपविजेता सिका गांव रहा । कबड्डी में विजेता बड़े खौली तथा उपविजेता कोहकामेटा रहा। वॉलीबॉल में विजेता बावनीमारी और उप विजेता बिन्झे रहे। इस प्रकार माध्यमिक वर्ग चैंपियन केशकाल संकुल और ओवरऑल चैंपियन का खिताब कोहकामेटा संकुल ने जीता।
हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी में बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हायर सेकेंडरी धनोरा द्वितीय स्थान अडेंगा को मिला। 200 मीटर दौड़ में ईरा गांव प्रथम, द्वितीय में हायर सेकेंडरी धनोरा रहा। लंबी कूद में धनोरा प्रथम पिपरा दूसरे स्थान पर रहा। गोला फेक में गारावंडी पहले और बहीगांव हायर सेकेंडरी दूसरे स्थान पर रहा। खो खो में विजेता हायर सेकेंडरी बालक केशकाल और उप विजेता हायर सेकेंडरी धनोरा रहा। कबड्डी में विजेता हायर सेकेंडरी धनोरा और उपविजेता हाई स्कूल कुएं रहे । वॉलीबॉल में हायर सेकेंडरी अडेंगा प्रथम और दूसरे स्थान पर हाई स्कूल बिन्झे। चित्रकला में कन्या हायर सेकेंडरी केशकाल द्वितीय में सिंघनपुर, सामान्य ज्ञान में हाईस्कूल कोहकामेटा द्वितीय में कन्या हायर सेकेंडरी केशकाल रहे । शानदार हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम सिंघनपुर द्वितीय केशकाल कन्या उ मा विद्यालय व तीसरे स्थान पर अडेंगा रहा।
वहीं बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रथम खाले मुरवेंड और दूसरे स्थान पर हायर सेकेंडरी पिपरा। 200 मीटर दौड़ में बालक हायर सेकेंडरी केशकाल दूसरे स्थान पर हायर सेकेंडरी पिपरा। लंबी कूद में हायर सेकेंडरी पिपरा प्रथम द्वितीय हाई स्कूल सालेभाट। गोलाफेंक में पहला सिकागांव दूसरे में पिपरा। खो खो में विजेता हायर सेकेंडरी कन्या और उप विजेता पर हाई स्कूल बड़े खौली, कबड्डी में विजेता हायर सेकेंडरी धनोरा और उप विजेता हायर सेकेंडरी स्कूल कन्या केशकाल। वॉलीबॉल में विजेता पिपरा उप विजेता बिन्झे रहा। हायर सेकेंडरी वर्ग में धनोरा हायर सेकेंडरी चैंपियन रहा। समापन अवसर पर विशिष्ट अतिथि के क्रम पर प्रमिला गोटा जनपद सदस्य, आकाश मेहता, विरेन्द्र बघेल, भूपेश चंद्राकर, नवदीप सोनी, रमेश यादव,रामलाल सलाम, कैलाश कुंजाम, गणेश दुग्गा,चौधरी जायसवाल ,चंद्र प्रकाश पान्डे, जावेद मेमन, संदेश नेताम, मोतीलाल राम पटेल आदि रहे। इस अवसर पर जिला कार्यालय से महेंद्र पाण्डेय व निर्मल शार्दूल जिलाध्यक्ष , खण्ड शिक्षा अधिकारी केशकाल सी एल मंडावी, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी मोईददीन शेख, बी आर सी प्रकाश साहू ,बी आर पी बलराम नाग ,सैयद शोएब अली मौजूद रहे। प्रतियोगिता को सम्पन्न करने मे संयोजक मंडल के सदस्य अजय नायक, प्रभु राम नेताम,बलदेव सिह कोर्राम, श्रीमती रश्मि ठाकुर, मेघनाथ नाग, बंशीलाल नाग,धनीराम नेताम, पुखराज पाठक,तोरण वर्मा, दिनेश सेठिया, पुष्प लता राठौर, राम सिंह नेताम,महेश कुमार शोरी, भुनेश्वर यादव ,भरत गोस्वामी, विकास तिर्की, कृष्ण कुमार साहू, कृष्ण प्रसाद मरापी,निशा नेताम,पुजा मोटवानी,दीपिका उसारे, देवेन्द्र नेताम,टी एस ठाकुर ,राजबहादुर नेताम,प्रभु लाल नागेश,सरिता नेताम, फगनू राम नाग आदि का सहयोग सराहनीय रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के निर्णायक मडल मे सह संयोजक केदार जैन, राजबहादुर नेताम,राजेश उइके, संदीपा गायकवाड, सुप्रिया अवधिया, संगीता सिन्हा, किरण जैन सामो नेताम शामिल रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक प्रकाश साहू,लोकेश गायकवाड,रोशन दास हिरवानी,भरत लाल नागवंशी, देवेन्द्र कुपाल, टिकेश्वर सोनबेर आदि ने सफलतापूर्वक किया। आयोजन की सफलता मे कोलूराम मंडावी,शंभु राम जुर्री, जगदीश हुडको,रतीराम नाग, सुनील कावडे,सुन्ना राम मन्डावी आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें