कोंडागांव जिले के नवपदस्थ कलेक्टर कुणाल दूदावत ने किया जिला लायब्रेरी का निरीक्षण, युवाओं को दी बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं

कोंडागांव – कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पदभार संभालते ही शनिवार को जिला अस्पताल सहित जिला लायब्रेरी का भी निरीक्षण किया और यहां अध्ययन कर रहे युवाओं से बातचीत की। उन्होंने युवाओं को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही लायब्रेरी में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सुझाव भी मांगे। कलेक्टर दुदावत ने कहा कि यहां अध्ययन करने वाले सभी सदस्यों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे।


इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम प्रकाश शर्मा, अनुविभागीय दंडाधिकारी सुश्री निकिता मरकाम, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सीमा ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर अंकित चौहान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके सिंह, तहसीलदार विजय मिश्रा सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें