21 से 23दिसंबर तक प्रधानचेर्रा में होगा संकुल खेल,आएंगे विधायक केशकाल

केशकाल। विकासखंड केशकाल अंतर्गत समग्र शिक्षा संकुल केंद्र कोहकमेटा,गुडरी पारा संकुल द्वारा संयुक्त रूप से संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 21 दिसंबर को प्रधानचेर्रा में आयोजित की जा रही है। जनपद अध्यक्ष महेंद्र नेताम द्वारा इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया जाएगा तथा 23 दिसंबर को केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम द्वारा पुरस्कार वितरण एवं समापन किया जाएगा।

कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चे इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे दोनों संकुल मिलाकर कुल 337 बच्चे इस खेल में भाग ले रहे हैं। ग्राम पंचायत द्वारा खेल की तैयारी की जा रही है बच्चों की ठहरने की व्यवस्था से लेकर खाना बनाने हेतु लकड़ी, टेंट माइक की व्यवस्था साथ ही खेल मैदान निर्माण एवं मुख्य अतिथि के स्वागत की तैयारी चल रही है।

आपको बता दें कि बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीणों में भरपूर उत्साह रहता है इस खेल में गोरगांव पंचायत, कोहकामेटा पंचायत गुडरीपारा ,सिदावांड एवं प्रधान चेर्रा के सरपंच एवं वार्ड पंच के साथ ग्रामीण जन इस खेल का आनंद लेंगे। वही बच्चों में भी खेल में विजेता बनने की तैयारी चल रही है।22दिसंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।

इस प्रतियोगिता में कबड्डी , खो खो,वॉलीबॉल ,आलू दौड़, 100 मीटर रेस, गोला फेक, बोरा दौड़, लेखन ,पठन और क्विज प्रतियोगिता के साथ अन्य खेल भी होंगे।

ग्रामीण प्रतिभागी भी इस खेल में भाग ले सकेंगे। सभी पंचायत में इसकी सूचना दे दी गई है साथ ही पास के चिकित्सा विभाग को भी इस दौरान उपलब्ध रहने कहा गया है। रूपधर तामो तथा किशोर नरेटी को खेल प्रति.का नोडल बनाया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें