
*कलेक्टर ने राज मिस्त्री मजदूर संघ एवं चिकित्सकों के साथ चिकित्सक आवासीय परिसर में की सफाई*
*संघ के लोगों ने हर महीने की 01 तारीख को श्रमदान करने एवं रक्तदान करने का लिया संकल्प*

*कोण्डागांव, 02 अक्टूबर 2023/* महात्मा गांधी जयंती पर अवसर पर कलेक्टर दीपक सोनी ने राज मिस्त्री मजदूर संघ के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी राजमिस्त्री संघ के सदस्यों के साथ ‘स्वच्छता ही सेवा’ के तहत मिलकर श्रमदान किया साथ ही पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने राज मजदूर संघ को बधाई दी राज मजदूर संघ द्वारा प्रशासन को आश्वस्त किया कि प्रतिमाह की एक तारीख को इसी तरह स्वच्छता अभियान जिले में चलाएंगे। इसके अलावा मजदूर संघ द्वारा रक्तदान करने का भी संकल्प कलेक्टर के समक्ष किया। राज मिस्त्री मजदूर संघ द्वारा चिकित्सकों के निवास पर पहले झाड़ झाड़ू को सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने भी सहयोग दिया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ0 आरसी ठाकुर ने कहा कि स्वच्छता अभियान के प्रति सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है। मैं समस्त राज मजदूर संघ को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं कलेक्टर ने संघ के सदस्यों के साथ आये बच्चों को भी चॉकलेट प्रदान किया और सभी ने साथ स्वल्पाहार भी किया।

