राष्ट्रीय सेवा योजना जैतपुरी ने चलाया स्वच्छता ही सेवा अभियान* *एन एस एस स्वयंसेवकों ने निकाली नशामुक्ति रैली*

*राष्ट्रीय सेवा योजना जैतपुरी ने चलाया स्वच्छता ही सेवा अभियान*
*एन एस एस स्वयंसेवकों ने निकाली नशामुक्ति रैली*

*सर्व धर्म प्रार्थना से दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश*
सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतपुरी जिला कोंडागांव में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर स्वच्छता ही सेवा अभियान एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया गया । स्कूल परिसर की साफ सफाई के साथ-साथ गांधीजी और शास्त्रीजी के जीवन के प्रेरक प्रसंग व नशा के दुष्प्रभाव से शारीरिक बीमारियों की परेशानियों से परिचित कराया। नशामुक्ति गीत के माध्यम से ग्रामवासियों को जागरूक करने का प्रयास किया। कार्यक्रम अधिकारी बृजेश तिवारी के मार्गदर्शन में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का भी आयोजन हुआ। जिसमें शिक्षक सुखदेव मरकाम देवेंद्र दीवान, सहित एन एस एस के स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें