
**सेजेस बडेराजपुर में गांधी जयंती पर चलाया गया स्वच्छता पखवाड़ा**

प्राचार्य श्री सी. एल.मरकाम तथा कार्यक्रम अधिकारी सुश्री रेश्मा टिर्की के मार्गदर्शन में जिला कोंडागाँव के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बडेराजपुर में गांधी जयंती बड़ी धूमधाम से मनाया गया।गांधी जयंती पर विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी की वेशभूषा में सज धज के उपस्थित थे।कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलन के साथ कि गयी। इस अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा मुहिम भी चलाया गया। जिसके तहत विद्यालयीन स्तर पर साफ सफाई का कार्य किया गया तथा लोंगो को सिंगल यूज प्लास्टिक को दैनिक जीवन मे कम उपयोग करने तथा कूड़े करकट को एक जगह पर एकत्रित कर उसका उचित निपटान करने व डस्टबीन का उपयोग करने ,खाना खाने से पहले व शौच के बाद नियमित हाथ धुलाई करने हेतु पोस्टर,नारा के माध्यम से संदेश देकर जागरूक करने का प्रयास किया गया तथा छात्र छात्राओं द्वारा स्वच्छता के लिए शपथ(कचरा को हमेसा कूड़ेदान में ही डालेंगे) भी लिया गया। इस अवसर पर चंद्रशेखर साहू,तिलक दास मानिकपुरी,पवन पात्र, गजेंद्र कुलदीप,पुष्पांजलि महिलांगे ,छात्र छात्राएं तथा समस्त स्टॉफ उपस्थित थे।

