
केशकाल विधानसभा के विश्रामपुरी में कांग्रेस पार्टी की संकल्प शिविर का आयोजन किया गया इस संकल्प यात्रा में विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस बूथ एवं सेक्टरप्रभारी के साथ-साथ विधानसभा एवं प्रदेश के बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज ने संकल्प यात्रा के उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस ने गरीब और किसानों के हित के लिए कई लाभकारी योजनाएं बनाई है भारतीय जनता पार्टी पिछले 15 साल से झूठ बोलकर छत्तीसगढ़ में सरकार चलाई और अब इन लाभकारी योजनाओं को वह बंद करना चाहती है ।बस्तर के युवा नेता को दोबारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान हाई कमान ने सौंपी है। इसलिए हमारा यह फर्ज बनता है कि बस्तर की 12 में से 12 सीटों पर कांग्रेस का विधायक चुनकर आए केशकाल विधानसभा में संतराम नेताम ने जो कार्य किए हैं इसकी बदौलत अब अगर डॉक्टर रमन सिंह भी केशकाल विधानसभा में चुनाव लड़े तो भी नहीं जीत पाएंगे पूर्व कलेक्टर हो या कमिश्नर केशकाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कोई नहीं हरा सकता भारतीय जनता पार्टी के पास अब नेताओं की कमी हो गई है इसीलिए वह बाहर से लोगों को लाकर चुनाव लड़वाना चाहती है ।संकल्प शिविर में प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक बैज ने संतराम नेताम की तारीफ की छत्तीसगढ़ प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर हल चलें तेज हो गई हैं इसी क्रम में केशकाल विधानसभा में संकल्प शिविर में प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं के अंदर एक नया जोश भरा। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों का लगातार सिलसिला जारी बना हुआ है संकल्प शिविर में केशकाल विधानसभा के कुल 811 भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा । प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस का पटका फनाकर उन्हें कांग्रेस पार्टी में शामिल किया और सभी ने संकल्प लिया की तीसरी बार केशकाल विधानसभा से कांग्रेस पार्टी का विधायक चुनकर हाई कमान को देंगे।

