वनों की अवैध कटाई को रोकने और डामरीकरण रोड मांगने पहुंचे कलेक्ट्रेट*

*वनों की अवैध कटाई को रोकने और डामरीकरण रोड मांगने पहुंचे कलेक्ट्रेट*

आज दिनांक 26 सितंबर को ग्राम पंचायत बवई तहसील माकडी जिला कोंडागांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे जहां पर ग्रामीणों ने बताया कि गांव के जंगल से जीवनयापन करते हैं उसकी अवैध रूप से कटाई की जा रही है ग्राम से पूरी कोशिश करके थक गए,अब जिला प्रशासन द्वारा वन विभाग को आदेशित करके वन की कटाई को रोक लगाने के लिए निवेदन किया साथ ही बताया कि ग्राम में सड़क बहुत ही खराब है जिसमें चलने लायक नहीं है ऐसे में स्कूली बच्चों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को बहुत परेशानी होती है जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है और जिला सहकारी समिति लेम्पस भी इस मार्ग से आते हैं जिसमें धान खरीदी और खाद विवरण करते समय किसानों को परेशानी होती है इसलिए आज जिला प्रशासन से अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने आए थे।इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें