
*भीरागांव ब में नंद कुमार बघेल का भव्य एवं कार्यकर्ता मिलन समारोह*
कोंडागांव में 17 मार्च को ग्राम पंचायत भीरागांव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिताजी नंद कुमार बघेल राष्ट्रीय अध्यक्ष मतदाता जागृति एवं कल्याण मंच समिति के बस्तर संभाग प्रवास में कोंडागांव जिले के समीप ग्राम पंचायत भीरागांव ब के मंडई बाजार पसरा में पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता मिलन सम्मेलन में शिरकत कर कार्यकर्ताओं को भूपेश बघेल किसान का बेटा है छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है। किसानों के लिए कई कार्य योजना चलाया जा रहा है। जैसे नरवा गरल घुरवा एवं बाड़ी तथा गोबर से वर्मी कंपोस्ट खाद विभिन्न कार्य योजना चलाए जा रहे हैं । भूपेश बघेल का पुनः राज स्थापित करने का निवेदन एवं अपील कीया । ग्रामीणों ने बाजार शेड एवं रोड की मांग की । वहीं बघेल जी ने सरकार तक बात पहुंचाने का आश्वासन दिया । इस अवसर पर ग्रामीणों को शिक्षित होने के लिए जागरूक किया कहां कि जब तक शिक्षा आईएएस , आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर , वकील जैसे समाज में काम करने के लिये आसान होगी जब तक शिक्षित नहीं होगा तब तक सक्षम नहीं होगे वही बघेल ने एक बच्चे से पूछा क्या बनोगे तो बच्चे ने जवाब दिया कि “मैं डॉक्टर बनूंगी” तो बघेल जी भावुक हो गए और कहा किंतु मुझे इंजेक्शन मत लगाना , डर लगता है । ऐसे ही एसटी एससी ओबीसी को संगठित रहने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम के अवसर पर नंद कुमार बघेल मतदाता जागृति मंच आतिश वर्मा बाबा साहेब सेवा संस्था से मुकेश मारकंडेय ईश्वरी प्रसाद श्रीवास हितेंद्र श्रीवास भुवन मार्कंडेय भीरागांव ब ग्राम प्रमुख सरपंच मेहतुराम शोरी पूर्व सरपंच गंगाराम नेताम पुजारी पतरराम नेताम पटेल शंकर राम पटेल रसिकलाल नेताम सुरेश ध्रुव पंचुराम ध्रुव एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

