
*2मार्च को होगा रावबेडा मेला*
केशकाल | सुंदर मनमोहक झरनों के लिए प्रसिद्ध केशकाल के मारी स्थित रावबेडा मारी का वार्षिक मेला 2 मार्च गुरुवार को होगा । जिसे स्थानिय लोग ” मावली मड़ई ” के तौर पर जानते मानते हैं ।
दिन मे मेला और रात में छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक लोक कला मंच ” लोक निखार ” की शानदार प्रस्तुति होगी । इस वर्ष क्षेत्र के युवा वर्ग के लोग वार्षिक मेला को लेकर बहुत उत्साहित है और मेला आकर्षक और आनंदमय हो इसकी तैय्यारी बहुत पहले से कर रहे हैं ।

