कर्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण जोबा के तत्कालीन पंचायत सचिव केजूराम गंजोरिया की एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से स्थगित* *कलेक्टर श्री सोनी ने जनदर्शन में मिली शिकायत पर संज्ञान लेकर की त्वरित कार्यवाही*

*कर्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण जोबा के तत्कालीन पंचायत सचिव केजूराम गंजोरिया की एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से स्थगित*
*कलेक्टर श्री सोनी ने जनदर्शन में मिली शिकायत पर संज्ञान लेकर की त्वरित कार्यवाही*

*कोण्डागांव, 20 फरवरी 2023/* कलेक्टर श्री दीपक सोनी द्वारा जनदर्शन में कोण्डागांव तहसील के जोबा निवासी श्रीमती माहंगीबाई पति स्वर्गीय सोनसूराम से प्राप्त आवेदन पत्र की शिकायत पर संज्ञान लेकर श्रीमती माहंगीबाई को पेंशन प्रदान नहीं करने हेतु जोबा के तत्कालीन पंचायत सचिव केजूराम गंजोरिया के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देश के परिपालन में सीईओ जिला पंचायत श्री प्रेम प्रकाश शर्मा द्वारा कर्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण जोबा के तत्कालीन पंचायत सचिव केजूराम गंजोरिया के विरूद्ध लघु शास्ति अधिरोपित करते हुए छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा अनुशासन एवं अपील नियम 1999 के तहत उनकी आगामी एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने का आदेश जारी किया गया है। ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत जोबा के तत्कालीन पंचायत सचिव केजूराम गंजोरिया द्वारा ग्रामसभा प्रस्ताव में श्रीमती माहंगीबाई पति स्वर्गीय सोनसूराम की मृत्यु का प्रस्ताव पारित कर जनपद पंचायत कोण्डागांव को प्रस्ताव प्रेषित किया गया था। जबकि श्रीमती माहंगीबाई जीवित हैं और उन्हे पेंशन से वंचित होना पड़ा। अतएव बगैर भौतिक सत्यापन के श्रीमती माहंगीबाई को मृत होने का प्रस्ताव पारित कर कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने के फलस्वरूप संबधित पंचायत सचिव केजूराम गंजोरिया के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की गयी है। वहीं श्रीमती माहंगीबाई को नियमानुसार पेंशन प्रदाय करने हेतु प्रक्रिया पूर्ण की गयी है और अब संबंधित को पेंशन प्रदाय सुनिश्चित हो रहा है।
*क्रमांक-152/कमल*

Leave a Comment

और पढ़ें