
*शासकिय धनराशि अंतरण मे जानबुझकर लापरवाही , विभागीय अधिकारी मौन*


कोंडागांव । मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कृत तथा संकुल समन्वयक स्तर के शिक्षकों द्वारा शासकीय धनराशि में आर्थिक लापरवाही बरतने के मामले में विभागीय अधिकारियों का मौन अब सवाल दर सवाल खडा करने लगा है।
ज्ञात हो कि शासकीय विद्यालयों के सुचारू संचालन हेतू शासन के द्वारा प्रतिवर्ष धनराशि विभिन्न स्तरों पर विद्यालयों को मदवार आबंटित किया जाता है ।
जिसका पारदर्शी तथा सटीक उपयोग के लिए गतवर्ष से इंटरनेट आधारित डिजिटल आँनलाईन पब्लिक फायनँन्स माँनिटरिंग सिस्टम (P.F.M.S.) के तहत बैंक आँफ बडौ़दा के माध्यम संचालन किया जा रहा है ।
कोंडागांव जिला मुख्यालय के कोंडागांव विकाश खंड में प्राथमिक शाला करियाकाटा तथा बालक आश्रम करियाकाटा दो प्राथमिक विद्यालयों का लगभग एक जैसा ही अतिन्यून अंतर वाला आईडी बनाकर तथा उस पर दूसरे विद्यालयीन खाते मे मेकर (कोषाध्यक्ष) चेकर (सचिव) बनकर दो बार सत्र 2022-23 मे 28580/ धनराशि का हस्तांतरण कर लिया गया । जिसके बारे में संबधितों को और विभागीय अधिकारियों को भी जानकारी होने के बाद जानबुझकर किये गये त्रुटी मे सुधार करने की कोशिश लम्बा समय बीत जाने के बाद भी नहीं किया गया । जबकि जिला शिक्षा अधिकारी को 30 दिसम्बर 2022 को लिखीत पत्र देकर मार्गदर्शन प्रदान करने की मांग भी किया जा चुका है । गंभीर आर्थिक लापरवाही के मामले पर अधिकारियों के आंख कान मूंद लेने के चलते अब विभाग और विभागीय अधिकारियों पर भी सवाल दर सवाल उठाया जाने लगा है ।

