पुलिस अधीक्षक ने कोंडागांव में किया 33वा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ।* * *कोंडागांव में नेशनल हाइवे पर हेलमेट रैली निकालकर की गई सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत।* * *17.01.2023 तक एक सप्ताह मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा सप्ताह।* * *सप्ताह भर तक यातायात जागरूकता अभियान चलाकर जिले की जनता को यातायात नियमों के प्रति किया जाएगा जागरूक।*

* *पुलिस अधीक्षक ने कोंडागांव में किया 33वा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ।*

* *कोंडागांव में नेशनल हाइवे पर हेलमेट रैली निकालकर की गई सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत।*

* *17.01.2023 तक एक सप्ताह मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा सप्ताह।*

* *सप्ताह भर तक यातायात जागरूकता अभियान चलाकर जिले की जनता को यातायात नियमों के प्रति किया जाएगा जागरूक।*

कोंडागांव पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा आज दिनांक 11.01.2023 को 33वा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कोंडागांव पुलिस द्वारा दिनांक 17.01.2023 तक सप्ताह भर मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा सप्ताह। इस दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में यातायात जागरूकता अभियान एवं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जिले की जनता को जागरूक किया जायेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा के महत्व और सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई गई। सड़क सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन आज थाना कोतवाली कोंडागांव से हेलमेट रैली का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक कोंडागांव श्री दिव्यांग पटेल के साथ जिले के पुलिस के अधिकारी, जवान एवं समाज सेवी संस्था व शहर के लोग कोंडागांव नगर/नेशनल हाईवे में हेलमेट रैली में शामिल हुए।

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता हेतु प्रतिवर्ष जनवरी माह में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाता है। इस अभियान से कोंडागांव पुलिस का प्रयास रहेगा कि ज्यादा से ज्यादा लोगो को यातायात नियमों की जानकारी हो सके और लोग नियमों का पालन करें। हेलमेट न पहनने की वजह से सड़क दुर्घटनाओं में दो पहिया वाहन चालकों की दुर्घटना में मृत्यु की संभावना बढ़ जाती है। कोंडागांव पुलिस जिले की जनता से अपील है कि, दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें एवं चार पहिया वाहन में बैठने वाले सीट बेल्ट का प्रयोग करें।

क्रायक्रम के दौरान एडिशनल एसपी श्री शोभराज अग्रवाल, डीएसपी हेड क्वार्टर डॉक्टर भूवनेश्वरी पैकरा, एसडीओपी कोंडागांव श्री निमितेश सिंह परिहार, डीएसपी बस्तर फाइटर श्री लक्ष्मण पोटाई, डीएसपी अजाक श्री के.पी. मरकाम, आरटीओ कोंडागांव गौरव साहू, बॉयज स्कूल के प्रिंसिपल नरेंद्र साहू, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष सूरज कुमार यादव एवं अन्य पुलिस के अधिकारी व जवान, एनएसएस व एनसीसी के बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें