
*BIG BREAKING NARAYANPUR*
लोकेशन : नारायणपुर
चर्च हमले में शामिल 06 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने की पुष्टि।
*नारायणपुर ब्रेकिंग*
चर्च में तोड़फोड़ करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार
कोर्ट में पेश करने के बाद भेजा गया जेल, अन्य आरोपीयों की तलाश में जुटी पुलिस।
चर्च में तोड़ फोड़ व एसपी समेत जवानों पर हमला करने का है आरोप।
आज गिरफ्तार आरोपियों में राजू दुग्गा निवासी एडका, निरंजन करंगा (निवासी बोरावण्ड),सुखमन नेताम (निवासी फुटान चांदागांव) , मंगाऊ कावड़े (निवासी इरको) ,लहरू नेताम (निवासी पलना) और
रमेश कुमार (निवासी भाटपाल) पर विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर न्यालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
अब तक मामले में 11 आरोपी भेजे गए जेल।
*बता दें विगत 1 जनवरी को नारायणपुर के ग्राम गोर्रा में एक सभा के दौरान मतांतरित समुदाय ने आदिवासी समाज पर हमला कर दिया था। जिससे गुस्साए भिड़ ने दूसरे दिन 2 जनवरी को नारायणपुर के रोमन कैथोलिक चर्च में हमला कर जम कर उत्पात मचाया था जिसमे बीच बचाव में नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक सहित कई पुलिस कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने पहले ही आदिवासी समाज संरक्षक रूपसाय सलाम सहित 04 अन्य लोगो को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था। आज आज 6 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद यह आंकड़ा 11 पहुंच गई है।*


