केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने विधासभा केशकाल में नवीन धान खरीदी केंद्र करवाए स्वीकृत।देखे नवीन केंद्रों के नाम।

केशकाल/महफूज़ अली/31अगस्त2026–केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने छत्तीसगढ़ प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में विधानसभा के अंदर केशकाल के दुरस्त ग्रामों में नवीन धान खरीदी केंद्र चालू करने की मांग उठाई थी। जिस पर विभागीय मंत्री ने जिला कार्यालय से रिपोर्ट आने के बाद नवीन केंद्र खोलने की बात कही थी। अब नवीन केंद्र को लेकर राज्य सरकार ने नया आदेश जारी कर दिया है वर्तमान में केशकाल ब्लॉक के सालेभांट ग्राम, फरसगांव ब्लॉक की चिंगनार ग्राम एवं बड़ेराजपुर ब्लॉक के बड़ागांव में नवीन धान खरीदी केंद्र शुरू करने का आदेश जारी कर दिया है ।इससे पूर्व भी पिछले वर्ष विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम के प्रयास से कोपरा , बढ़बत्तर, सरगीपाल, एवं फरसगांव विकासखंड से आलोर एवं जुगनी कलार में नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने की स्वीकृति राज्य सरकार के द्वारा दे दी गई थी। इन नई धान खरीदी केंद्र के खुलने से ग्रामीणों को धान विक्रय करने में आसानी होगी फरसगांव ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम चिंगनार जो कभी नक्सल प्रभावित ग्राम होता था आज चिंगनार के ग्रामीणों में काफी हर्ष का माहौल है उन्हें धान बेचने काफी जद्दोजहद करना पड़ता था अब चिंगनार में ही नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से किसान ग्राम में अपना धान बेच पाएंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें